शनिवार, 10 जुलाई 2010

ढुड.

(लखु उड्यार शैलाश्रय : अल्मोड़ा जनपद में स्थित स्थान जहाँ पाषाण कालीन मनुष्य द्वारा बनाए गए भित्ति चित्र आज भी शिलालेखों के रूप में मौजूद हैं, कहते हैं यहाँ मनुष्य ने गर्मी-बरसात से आश्रय लेते हुए यह चित्र बनाए )
ढुड. जब घन्तर बणनीं
ठुल-ठुल एकना्ली-द्विना्ली लै
सिलाम करनीं उनूकैं
ट्याड़-ट्याड़नैकि कपा्ई फोड़ि 
करि दिनीं सिदि्द,
कूनीं-
झन करिया कुकाम
झन जाया कुबा्ट।
मैंस जब-जब भबरीनीं
ढुंड. है जानीं तिख
बुड़नीं खुटों में
करि दिनीं ल्वेयोव
कि ढ्या्स लागि 
घुर्ये  दिनीं भ्योव
पुजै दिनीं पताव।

मैंस जब जा्नीं भा्ल बा्ट
ढुड. बणि जा्नीं द्याप्त
क्वे ग्वल्ल, क्वे गंगनाथ
क्वे ब्रह्मा, बिश्णु, महेश लै
गाड़ में बगि-बगि बेर 
गंगल्वाड़ बणि जानीं शिवलिंग
भलि अशीक दिनीं
जि मांगौ दि दिनीं।

जांणि कतू काम
मस्याल घैसंण, धान कुटंण, ग्युं पिसंण
गा्ड़-कुड़, इचा्ल-कन्हा्व
कां न ला्गन ढुड.
औंव खून लागि गयौ
घ्यू में छौंकि चाटी जानीं ढुड.।

पर आज 
ढुड.ौकि  के कदर न्है
लत्यायी, जोत्याई 
बुसिल-पितिल समझि
ख्येड़ी-फोड़ी
द्वि-द्वि डबल में गा्ड़-स्या्र खंड़ि
बेची जांणईं ढुड.।

भो यै ढुड.
यं आजा्क बा्टाक रर्वा्ड़
बंणि जा्ल `माइलस्टोन´
ल्येखी जा्ल इनूं पारि
बखता्क कुना्व
शिलालेख बंणि जा्ल यं
सुंई-सुंई बेर ढुनि
छजाई जा्ल संग्रहालयों में
पहरू द्या्ल इनर पहर
डबल लागा्ल इनूकैं द्यखणा्क।

पै कि फैद
मरी पितर भात खवै
जब ज्यून छनै
निकरि इनैरि फिकर
खालि मारि लात।
यस न हओ
तब जांलै 
घ्वेसी-घ्वेसी बेर
यं रेत है जा्ल, मटी जा्ल।

हिन्दी भावानुवाद


पत्थर


पत्थर जब पथराव में प्रयोग किऐ जाते हैं
बड़ी बड़ी बन्दूकें भी
उन्हें सलाम ठोकती हैं
टेढ़े से टेढ़े लोगों को भी सिर फोड़
कर देते हैं सीधा,
कहते हैं-
न करना बुरे काम
न जाना गलत रास्ते।
लोग जब-जब रास्ता भटकते हैं
पत्थर नुकीले हो जाते हैं
चुभते हैं पांवों में
कर देते हैं खून ही खून
या फिर 
धकिया देते हैं पहाड़ियों से
पहुंचा देते हैं पाताल।


लोग जब अच्छे रास्ते जाते हैं
पत्थर देवता बन जाते हैं। 
कोई ग्वल, कोई गंगनाथ 
कोई ब्रहमा, बिष्णु, महेश भी 
नदी में बहते हुऐ
नदी के पत्थर बन जाते हैं शिवलिंग से
अच्छी आशीष- 
जो मांगो, दे देते हैं।


जाने कितने काम
मसाला पीसने, धान कूटने, गेहूं पीसने
खेत, मकान, नींचे-ऊपर
क्हां नहीं लगते पत्थर
आंव-खून लग जाऐ तो
घी में छौंक कर चाटे भी जाते हैं पत्थर।


पर आज 
पत्थरों की कोई कद्र नहीं
ठोकर मारी जा रही उन्हें
कमजोर-बेकार समझते हुऐ
फेंके-तोड़े
बेहद सस्ते में उपजाऊ खेत, चरागाह खोदकर
बेचे जा रहे हैं पत्थर।


कल यही पत्थर
बन जाऐंगे `मील के पत्थर´
लिखी जाऐंगी इन पर 
वक्त की कुण्डलियां
शिलालेख बन जाऐंगे यह
सूंघ-सूंघ कर तलाशे जाऐंगे
सजाऐ जाऐंगे संग्रहालयों में
सैनिक करेंगे इनकी सुरक्षा
पैंसे लगेंगे इनके दर्शनों के।


पर क्या फायदा
दिवंगत पूर्वजों पर 
सर्वस्व न्यौछावर कर भी
जब जीवित रहते 
न की उनकी फिक्र
कहीं ऐसा न हो
तब तक यह 
घिस-घिस कर ही
रेत हो जाऐं, मिट्टी हो जाऐं।

गुरुवार, 20 मई 2010

राजक च्यल

मिं
आपंण बा्बुक तैं
`रा्जक च्यल´
तुमि लै
हौर सा्रि दुणीं
सब्बै,
भो म्यर भौ,
तुमर
हौर सा्रि दुणिया्क
च्या्ल लै-`रा्जक च्यल´
`राजकुमार !´

धर्ति उतुकै
जतुक छी
जुगन पैली
कसी बणा्ल सब्बै रा्ज
के् पारि करा्ल राज
लड़ा्ल नैं
करा्ल कि
लुका्र खपिरन कैं
हत्यूंण हुं।

मिं नि कूंल
आपंण भौ कैं
`रा्जक च्यल´
मिं कूंल उथैं `भौ´
सिरफ `भौ´
`म्यर भौ´
करूंल लाड़
सिरफ लाड़
अर द्यूल भलि शिक्ष
भलि बांणि
और मिं बणूंल
अर चूंल
उ बणौ
भल आदिम
सिरफ भल आदिम।



हिंदी भावानुवाद:


मैं,
अपने पिता के लिऐ
राजा बेटा
आप भी,
और सारी दुनिया-
सभी,
कल मेरा बच्चा,
आपका
और सारी दुनिया के
बच्चे भी (उनके लिए) राजा बेटे
`राजकुमार´ !

धरती उतनी ही
जितनी थी
युगों पहले
कैसे बनेंगे सभी राजा
किस पर करेंगे राज
लडेंगे नहीं तो
करेंगे क्या
दूसरों के टुकड़ों को
हथियाने के सिवाय।

मैं नहीं कहूंगा
अपने बेटे से
राजा बेटा
मैं कहूंगा उससे `बेटा´
सिर्फ `बेटा´
`मेरा बेटा´
करूंगा लाड़
सिर्फ लाड़
और दूंगा अच्छी शिक्षा
अच्छी वाणी
और मैं बनाऊंगा
और चाहूंगा
कि वह बने
अच्छा मनुष्य
सिर्फ अच्छा मनुष्य।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

तिना्ड़



तिना्ड़न कें कि चैं ?
के खास धर्ति नैं, 
के खास अगाश नैं,
के खास घाम नैं,
के खास हौ-
के खास पाणि नैं।
के मिलौ-नि मिलौ
उं रूनीं ज्यून।


किलै ? कसी ?


बांणि  पणि ग्येईं ज्यूंन रूणा्क।
अतर,
उना्र के स्वींण नैं-के क्वीड़ नैं
के खुशि नैं, के दुख-के पीड़ नैं
छन लै त ना्ना-ना्न
ना्ना खुशि-


ए घड़ि घाम मिलि गयौ
कुड़-कच्चारै सई
मणीं ठौर मिलि ग्येई
उं खुशि।
बस जौरौक पांणि
जोरौक घाम
जोरैकि हौकि डर भै।
अर उ निपटि ग्येई
ज्यान बचि ग्येई
उणि-पत्येड़ि-बगि
कैं पुजि जा्ओ
कतुकै मरि-खपि लै जा्ओ
उं फिरि लै खुशि


किलै ? कसी ?


डाड़ मारणौक टैमै नि भै
फिर आंसु  आल लै
पोछल को ?
उं क्वे नकां-मुकां खा्ई
म्वा्ट-तगा्ड़ बोट जै कि भा्य
जनूकैं चैं सबै तिर बांकि`ई बांकि
और तब लै रूनीं डाड़ै मारन।


हिन्दी भावानुवाद: `तिनके´


तिनकों को क्या चाहिए ?
कुछ खास धरती नहीं
कुछ खास आसमान नहीं
कुछ खास धूप नहीं
कुछ खास हवा-
कुछ खास पानी नहीं
कुछ मिले-ना मिले
वे रहते हैं जीवित। 


क्यों ? कैसे ?


आदत पड़ गई है जीने की।
वरना-
उनके कोई सपने नहीं-कोई बातें नहीं
कोई सुख-कोई दुख-कोई तकलीफ नहीं
हैं भी तो छोटे-छोटे
छोटी खुशियां-
एक बून्द पानी की मिल गई
तो वे खुश।
एक पल को भी धूप मिल गई
कूड़ा-कीचड़ ही सही
थोड़ी जगह मिल गई 
ते वे खुश।
बस, तेज पानी
तेज धूप
तेज हवा की डर हुई।
और यह गुजर गऐ तो
जान बच गई जो
उण-भटक-बह कर
कहीं पहुंच जाऐं
कुछ मर-खप भी जाएँ
वे फिर भी खुश।


क्यों ? कैसे ?


रोने का समय ही नहीं हुआ उनके पास
फिर आंसू आऐंगे भी तो पोछेगा कौन ?
वे कोई नांक-मुंह तक भर कर खाने वाले
मोटे-तगड़े पेड़ जो क्या हुऐ
जिन्हें चाहिऐ सभी कुछ अधिक-अधिक ही
और तब भी रहते हैं
हर समय
रोते ही। 

इसे यहाँ भी देख सकते हैं : 
http://apnimaati.blogspot.com/2010/06/blog-post_04.html

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

मेरी फोटो को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है ! देखें: http://www.panoramio.com/photo/30531547

Himalaya glittering like Gold early in the morning.(January 2010 - Geotagged Photo Contest Honorable mentions)



Please visit for confirmation:  http://www.panoramio.com/winners/?date=1-2010

रविवार, 14 मार्च 2010

सैलानियों के प्रति

मेरी जिन्दगी
अल सुबह 
या शाम की
ठण्डी, हल्की
हवा
या गोद के बच्चे
या घी मक्खन की डली
या ताजे शहद
सी नहीं है,
बिल्कुल ही नहीं है।


ये है बड़ी कठिन
बाग-भालुओं  की गुफा
या जोगी महात्माओं के
नग्न  शरीर में राख पोत
धूनी रमाने के
डेरों, कुटियाओं
मैं रहने जैसी,
ऊंची हिमालयी चोटियों
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाली पहाड़ियों 
जैसी ऊंची-नींची,
बर्फ सी ठण्डी
और बर्फ जैसी ही गर्म!
बहु-बेटियों के सामर्थ्य से भारी व असहज
घास-लकड़ी के बोझों से भारी
चीड़ की छाल सी फटी
भालू से नोंची गई सी
अभिमन्त्रित तलवार से पीटी हुई
ज्यों घाव पर भनभनाती मक्खियाँ.
और, ऐसा ही मेरा प्यार!


खाली घूमने को नहीं
ऊपर-ऊपर से ही देख कर उड़ने को नहीं
अपना भोजन साथ लाकर 
यहां खाने-पीने
सैर तफरीह कर
मुझे भोगने-दूषित करने की
किसी को इजाजत नहीं
अच्छा मानो या बुरा
आना हो तो आइयेगा
आप हमारे परमेश्वर ठहरे
सौ बार आइयेगा।
पर रखिऐगा ध्यान
यहां आकर, यहीं का खाना
यहीं का पीना
यहीं का पहनना, 
यहीं का बिछौना प्रयोग करना होगा
मुझे महसूस कर भोगना होगा
मेरा बनना पड़ेगा।
जो है मंजूर
तो आइये , सौ बार  आइये 
आप हमारे परमेश्वर ठहरे।

मूल कुमाऊंनी कविता: घुम्तून हुं


म्येरि ज्यूनि
रात्ति व्यांणिकि
या ब्यावैकि
ठण्डि, हउवा-हऊ
हौ
या चुचिक भौ
या घ्यू नौंणिक डौ
या सन्यूत मौ
जसि न्हैं
बिल्कुल न्हैं।


यौ छु बड़ि कट्ठर
बाग-भालुना्क दु-उड्यार
या जोगि-मातना्क
नंग आंग में छा्र फो्कि
धुंणि रमूंणा्क
जोगा्क ड्या्र-डफा्र
में रूंण जसि,
उच्च हिमावा्क डा्नों
भ्योव, कप्फर, पैर-पैराड़
जसि उच्च-निच्च,
ह्यूं जसि´ई अरड़ि
ह्यूं जसि´ई ता्ति
बौड़ि-च्येलिना्क असक-असजिल
घा-लाकड़ोंक गढावों चारी भा्रि
शालुक बगेटों जसि फा्टी
चिरा्ड़ पड़ी खुटों
भालुक जसि बुकाई
मुनी बण्याठै्ल जसि कचकचाई
मांखोंल भनभनाई जस घौ।
हौर, यस्सै म्यर लाड़!


खा्लि घुमंड़ हुं नैं
मांथी-मांथी´ई चै उड़ंण हुं नैं
आपंण सामव दगड़ै ल्यै
यां खांण-पिंण हुं
सैर-तफरीह करि
इकें बिग्यूंण हुं
कै-कैं इजाजत न्हैं।
भल् मा्नो नक्
आला... अया
तुमि हमा्र परमेश्वर भया
सौ फ्या्र अया।
पर धरिया धियान
यां ऐ, यां कै खा्ण
यां कै पिंण
यां कै लगूंण
यां कै बिछूंण पड़ल
मिकैं भोगंण पड़ल
म्यरै बड़ंण पड़ल।
जो छु मंजूर
त आओ, सौ फ्यार आओ,
तुमि हमा्र परमेश्वर भया।

सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

राजअनीति


राजनीति नहीं
राजअनीति की दूकान में,
जिसकी जेब में हैं वोट
उसी की है पूछ
सब कुछ हो सकता है
लंगड़ा घोडा भी आ सकता है पहला.

जो जितना बड़ा है कुकर्मी
उतना ही बड़ा नेता (?) अनेता...
जनता, बेवकूफ निपट निर्बुध्धि
उसका ही पीसा जाता है आटा
उसका ही पेरा जाता है तेल
और खाने को उसीके लिए
आधा पेट बिना नमक का जौला.

कागजों की है अजब माया
केवल कागजों का ही मुंह काला कर
समेटे जाते हैं कागज़ के हरे-हरे नोट
कागजों में ही बन जाते हैं
स्कूल-अस्पताल-रोड
कागज में ही चल जाती है रेल
बस चलाने वालों के लिए सब कुछ विस्तृत,
खुला-खुला...

हर ओर है असर
क्या इलाज, क्या पढ़ाई, क्या खाना-पीना
सब बना दिए हैं खेल
बस खेल ही नहीं रह गए है खेल
खेलों में हो रहे खेल
क्या ओलम्पिक-क्या हाकी-क्या क्रिकेट...
कर दी है देश की टीम की हालत
मुझ सी
हर ओर खुशी-सबकी आँखों की किरकिरी
असल इम्तिहान में फेल...

बातें इनकी
हाथी के से दांत..
बढ़ाएंगे दुश्मनी
मुंह से इकट्ठा होने को कहेंगे.
न्याय, लोकतंत्र, अखबार भी
दुर्भाग्य!
बनने लगे हैं इनकी फुटबौल

मर रहे है लोग
मारे-काटे जा रहे हैं
जल रहे हैं गरीबों के घरोंदे
पहुंचेगी आंच क्या कभी इन तक
होंगे किसी दिन देवता सुफल
तपेंगे क्या कभी इनके सोने के महल
जागेंगे क्या लोग 
भरेंगे क्या इनके कुकर्मों के घड़े...?


















......नवीन जोशी  
(मेरी कुमाउनी कविता 'राजअनीति' का भावानुवाद)

शनिवार, 6 फ़रवरी 2010

भ्रम






दशहरे के दिन, 
बना, सजा रखे हैं सभी ने
अपने अपने रावण,
..और अब आग लगा रहे हैं...


किसी का रावण कपड़ों का,
किसी का कागजों का..
किसी में ढांचा लकड़ियों का
और किसी में लोहे का भी


कोई रावण भस्म हो जा रहा पल भर में
कोई कठोर
आँख दिखा रहा
राजी नहीं हो रहा जलने को


कुछ भी हो, वह भी  जल्द हो जायेगा राख,

उसके भीतर रखे बम- पटाखे
कुछ देर भड़भड़ाएंगे और फिर चुप हो जायेंगे.


पर होगी इस बीच एक ख़ास चीज 
जब जल रहा होगा रावण, 
उससे उठने वाली चिंगारियों से 
बन जायेंगे रक्तबीज.


भ्रम होगा, जल गया है रावण
पर वो रक्तबीज, बाहर आ
दुनियां में पाले-दुलारे जायेंगे, 


फिर अगले साल के दशहरे में
और भी बड़े, ऊँचे 
रावण सजेंगे 


नहीं मरेगा यों रावण, न कुम्भकरण, 
न खर-दूषण
खाली बढेगा प्रदूषण..
जला कर या उससे डर भाग कर ..


उसके सामने होना पड़ेगा खड़ा
करना पड़ेगा मुकाबला
लडनी पड़ेगी लड़ाई
घर से, भीतर से, खुद से भी,


मेरी मानो 
न बनाओ, न जलाओ मरे रावण को
जब बड़े-बड़े रावण हैं जिन्दा दुनियां में
कर सको, तो रखो उन्हें चौराहों पर
रोज जूते मारो, काला करो मुंह
और हिम्मत है तो
उन्हें जलाओ.


खाली
भ्रम को जला कर क्या फायदा.....












.....नवीन जोशी 
 (मेरी कुमाउनी कविता 'भैम' का भावानुवाद)